नीमच। सत्ता के नशे में जब आदमी पूरी तरह चूर हो जाता है तो फिर वो एक छोटी सी बात के लिए एक अदने से कर्मचारी से अभद्रता से व्यवहार करने लग जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडिओ में भाजपा नेता उक्त बात को सही साबित करता हुआ नजर आ रहा है। मात्र कुछ रुपयों के लिए छोटे से कर्मचारी से मर्यादाहीन भाषा का उपयोग करना सत्ता का नशा ही हो सकता है।
जी हाँ, हम बात कर रहे है नीमच भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागोरी की। जिनका एक वीडिओ सोशल मीडिआ पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें मात्र 51 रुपयों को लेकर नागोरी घटिया भाषा का उपयोग कर रहे है। वायरल वीडिओ पिपलिया मंडी के टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। वीडिओ में भाजपा नेता अनिल नागोरी टोल की महिला कर्मचारी से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए देख लेने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे है। टोल कर्मचारी ने इस घटना की लिखित शिकायत पिपलिया मंडी थाने में दर्ज करवाई है।
पिपलिया मंडी पुलिस थाने में टोल कर्मचारी नीलम मालवीय के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार आज दिनांक 23 जून को दोपहर 12.24 बजे बूथ क्रमांक 01 पर अनिल नागोरी की कार आई और गाड़ी में लगे फास्टटैग से टोल प्लाजा द्वारा निर्धारित पैसे काट लिए गए। जिसको लेकर भाजपा नेता नागोरी आग बबूला हो गए। इसके साथ ही बूथ क्रमांक 1 की महिला कर्मचारी नीलम मालवीय के साथ अश्लील गालिया देते हुए अपना रोब झाड़ने लगे। नागोरी ने महिला कर्मचारी को यहाँ तक कह डाला कि तुझे टोल से उठवा दूंगा। गोलियां चलवा दूंगा। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने महिला कर्मचारी और अन्य के साथ झूमाझपटी भी की।
एक तरफ जहां सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मंचों से लाड़ली बहना योजना का बखान कर रहे है। बहनो को सम्बोधित करते हुए कहते है कि तुम्हारा भाई शिवराज है तब तक कोई दिक्कत नहीं आएगी और दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता अनिल नागोरी महिलाओ के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करते है।