मन्दसौर। शहर के अभिनंदन नगर के एक्सटेंशन 1 में बीती रात चोरों ने 2 सुने घरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ़ कर लिया। घरो के मालिक शादी समारोह में गए थे, जिसका फायदा शातिरों ने उठाया।
शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि शहर के अभिनन्दन नगर के एक्सटेंशन 1 में सुने मकानों में चोरो ने जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ़ किया है। परिवार वाले शादी में गए हुए थे। सुबह जब घर आए तो देखा कि ताले टूटे हुए है। घर के अन्दर सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर पर चोरी हुए जेवर और अन्य कीमती सामान का अवलोकन कर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फिंगरप्रिंट वाले को भी बुलाया गया है मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।