BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 11:19 am
BIG NEWS : 23 साल की शादीशुदा युवती और सौतेला बाप, जब पति के साथ आई मायके तो हैवान बना पिता, फिर जैसे ही किया ये गंदा काम तो..., जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | लसूड़िया पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बेटी राजस्थान से पति के साथ इंदौर आई थी। दो दिनों तक पिता ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद वह घर छोड़कर अपनी सहेली के यहां चली गई। पुलिस अब मामले में आरोपी पिता की तलाश कर रही है।

लसूडिया टीआई संतोष दूधी के मुताबिक 23 साल की एक शादीशुदा युवती की शिकायत पर उसके सौतेले पिता हेमंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें उसने बताया था कि पिता से उनका रुपए और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसलिए वह अपने पति के साथ दस दिन पहले मां को इलाज कराने के लिए इंदौर लेकर आई थी। युवती का पति उसे इंदौर में ही छोड़कर वापस राजस्थान चला गया था।

14 जून को दोपहर में जब वह कमरे में सामान ढूंढ रही थी, तब सौतेले पिता ने पीछे से उसे पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान वह चिल्लाई तो छोड़कर चला गया। अगले दिन फिर से दोपहर में अकेले में हाथ पकड़कर हरकत करने की कोशिश की। जिसके बाद युवती और उसके पिता का जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मां और रिश्तेदार युवती वहां आ गए। मां और पिता का वहां विवाद हुआ। यहां से युवती पिता का घर छोड़कर होटल में रूम लेकर रुक गई। बाद में उसकी दोस्त से मोबाइल पर चर्चा हुई और वह उसके घर चली गई। गुरुवार को युवती की मां उससे मिलने सहेली के घर आई। जिसके बाद युवती और उसका पति मां को सौतेले पिता के पास छोड़ने लसूड़िया इलाके में पहुंचे थे। यहां हेमंत ने दोनों से विवाद किया और मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़, मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE