BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<     KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के.. <<     NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निकायों का.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली में दो विशालकाय मगरमच्छों का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पालक संघ की पहल से खिले मासूमों.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान.. <<     गुना के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे-पूंछ और.. <<     NEWS : जाति के आधार पर भेदभाव मानवता पर कलंक, सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:23 pm
BIG NEWS : 28 साल की महिला और होटल सिगमा में उठाया ये खौफ नाक कदम, परिजन ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, सुचना मिलते ही मोके पहुंची पुलिस, क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल | अशोका गार्डन इलाके में 28 साल की महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला दतिया की रहने वाली है। शुक्रवार को बिना किसी को कुछ बताए भोपाल आई थी। यहां होटल सिगमा में रूम लेकर ठहरी थी। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। खुदकुशी से पहले महिला ने होटल में ही ठहरी अन्य महिला का मोबाइल लेकर पति को कॉल लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पति ने कुछ देर बाद कॉल बैक किया तो महिला (जिसका मोबाइल यूज किया) मोबाइल लेकर उसके रूम पहुंची। तब पता चला महिला ने होटल रूम में पंखे से फांसी लगा ली।

मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला अक्सर घर से कहीं चली जाती थी। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ASI जयवीर सिंह ने बताया, शिप्रा (28) पति देवचंद्र मूलत: बडोनी, दतिया की रहने वाली थी। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 80 फीट रोड स्थित होटल सिगमा में उसने फांसी लगा ली। पुलिस को शाम 7 बजे जानकारी मिली। दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा।

शिप्रा के ससुराल वाले कपड़ा कारोबारी हैं। मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि उस पर भूत-प्रेत का साया था। वह महीने में एक बार बिना बताए कहीं चली जाती थी। वापस भी आ जाती थी। शुक्रवार सुबह पति ने चाय के लिए आवाज दी, तो वह नहीं आई। घर के नीचे ही कपड़े की दुकान है। नीचे जाकर देखा तो घर के पीछे का दरवाजा बाहर से बंद था। शिप्रा के मायके वालों से पूछा? लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। शाम को गुमशुदगी दर्ज कराने जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस का फोन आ गया।

महिला के मायके वालों ने बताया कि 6 दिसंबर 2020 को शिप्रा की शादी दतिया के रहने वाले देव चाउदा (30) पुत्र महेश चाउदा से की थी। 3.5 महीने का बेटा है। महेश का कपड़े का कारोबार है। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले थार गाड़ी की मांग कर रहे थे। वरना तलाक की धमकी देते थे।

गुरुवार रात 9 बजे ससुराल वालों ने उसकी बेहरमी से पिटाई की। इसकी जानकारी उसने भाई को दी। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया। शुक्रवा को शिप्रा अपने बेटे को ससुराल में छोड़कर भोपाल पहुंच गई। एक होटल में कमरा लिया। यहां से उसने एक महिला से मोबाइल लेकर शाम 5.30 बजे पति को कॉल किया, तो उठा नहीं। इसके बाद जब पति ने कॉल बैक किया, तो महिला बात करवाने गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ये जानकारी होटल वालों को दी, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा तो फांसी के फंदे से लटकी मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE