BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 7:58 pm
BIG NEWS : दुकान बंद कर के घर जा रहे दो भाइयों के साथ रास्ते में हो गई ये बड़ी घटना, सुचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस फिर दोनों भाइयों ने बताई पूरी घटना, क्या हे पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल | टीटीनगर इलाके में चार बदमाशों ने काम से लौट रहे दो भाइयों से चाकू अड़ाकर मोबाइल व नगद छीन लिया। फरियादी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे तभी अटल पथ के पास चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। उनसे पैसों की मांग करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो चाकू निकालकर गले में लगा दिया और तलाशी लेने लगे। घबराएं भाइयों ने कुछ नहीं बोला। इसके बाद बदमाश उनके पास रखा दो मोबाइल व नगद लेकर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो अन्य की तलाश कर रही है।

एएसआई चंद्रभान ने बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद, कमला नगर का रहने वाला प्रीतेश राय उर्फ मोनू (23) पुत्र सुरेश राय गंगोत्री भवन न्यू मार्केट के सामने प्रियदर्शनीय मेडिकल स्टोर पर काम करता है। गुरुवार रात 11 बजे दुकान बंद करवाकर अपने भाई अनुराग राय के साथ अटल पथ होते हुए घर जा रहा था। कौरव समाज भवन की रोड की तरफ मुड़ा तभी वहां पर रोड किनारे खड़े विशाल मोरे, विनय मोरे, दीपक व विजय ने रोका और जेब में रखे पैसे निकालने के लिए कहने लगे। मना करने पर गले में चाकू लगाकर जबरन जेब में रखा आईफोन-11 और भाई का एमआई मॉडल का मोबाइल निकाल लिया। इसके अलावा उनके पास रखा 1500 रुपए लेकर भाग गए।

दोनों भाई तलाशते हुए गीतांजली चौराहे पर पहुंचे तभी वहां पर चाय की दुकान चलाने वाला राज मिश्रा मिल गया। चोरी हुआ आईफोन देकर बोला कि ये विशाल ने दिया है। दोनों भाइयों ने राज मिश्रा को पूरी घटना बताई। इसके बाद बदमाशों की आस-पास तलाश की लेकिन नहीं मिले। इस पर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए टीम लगाई। टीम ने शुक्रवार को सबरी नगर के रहने वाले विनय और विशाल मोरे को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 850 रुपए बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने बताया कि मोबाइल दीपक और विजय के पास है। मौके से दोनों फरार हैं, पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE