BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 11:19 am
BIG REPORT : मुरैना जिले में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक दीवाल तोड़कर फरार, अधिकारियों मचा हड़कंप, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती बलात्कार जैसे विभिन्न धाराओं में बंद थे, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक दीवाल तोड़कर फरार हो गए। इस बात की सूचना बाल संप्रेक्षण अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह सभी फरार 8 बालक अलग-अलग अपराधों में बंद थे और 8 बच्चे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती बलात्कार जैसे विभिन्न धाराओं में बंद थे। जब इन सभी 8 बच्चों की फरार होने की सूचना मिली तो उसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे छानबीन शुरू कर दी।

इस मामले को लेकर बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ब्रज राज शर्मा ने बताया है कि जानकारी के अनुसार इन सभी बच्चों ने पहले ही इसकी प्लानिंग शुरू कर ली थी और पलंग या फिर किसी अन्य जगह से सरिया निकालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। यह सभी बच्चे गंभीर धाराओं में बंद थे इन सभी बच्चों पर बलात्कार हत्या हत्या के प्रयास लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज है।उन्होंने बताया है कि इन सभी फरार होने की सूचना किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अनुसार संबंधित बोर्ड और संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।

वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीएसपी अतुल सिंह ने बताया है कि इन सभी बच्चों ने बाथरूम में पत्ती के माध्यम से पत्ती है और उसके बाद बाल्टी रखकर खिड़की से सभी फरार हो गए हैं। इन सभी फरार बच्चों की तलाशी के लिए टीम रवाना कर दी है संभवत है कि जल्दी ही पकड़ा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE