BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : 36 साल की महिला और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब पति की मौत के बाद शुरू किया ये घिनौना काम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो उड़ गए होश, जानिये पति के दोस्त के साथ किया कर रही थी मंजू, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। पति की मौत के बाद रोजी-रोटी के लिए महिला ड्रग पैडलर बन गई। उसने स्टूडेंट्स और युवाओं को टारगेट करना शुरू कर दिया। इसमें उसके पति के दोस्त ने साथ दिया, जो ऑटो चलाता था। दिन में ऑटो चलाने के बाद शाम को वो महिला के साथ नशे की पुड़िया सप्लाय करता। ऑनलाइन पैमेंट लेकर दोनों 500 रुपए में नशे की पुड़िया यंगस्टर्स को बेचने लगे।

सपना संगीता रोड पर दोनों नशे की पुड़िया की डिलीवरी देने की फिराक में खड़े थे, तभी मुखबिर की सूचना पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर में लगातार महिलाएं ड्रग्स सप्लाय करने के मामले में पकड़ा रही हैं। खजराना क्षेत्र के एक व्यक्ति की जानकारी पुलिस को मिली है, जिससे महिला ब्राउन शुगर की खरीदी करती थी।

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि ऑटो में 36 वर्षीय महिला और 40 साल के पुरुष को पकड़ा है। ये लोग लगातार ऑनलाइन पेमेंट करवाकर यंगस्टर्स को महंगे दामों पर ड्रग्स बेच रहे थे। इनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। एक साल से आरोपी महिला मंजू कोरी निवासी तेजपुर गड़बड़ी फोन पर बातचीत करके साथी दीपक अखंड निवासी परदेशीपुरा के साथ मिलकर युवाओं को अपने परिचय में लेकर ब्राउन शुगर बेच रहे थे। दीपक महिला के मृतक पति का दोस्त है।


महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसका पति ब्राउन शुगर का नशा करता था और बेचता था। उसकी मौत के बाद रोजी-रोटी की समस्या होने के कारण महिला भी उसी की राह पर चलने लगी। उसने भी नशे की पुड़िया बनाकर स्टूडेंट्स को सप्लाय करना शुरू कर दिया।

महिला डिमांड के आधार पर जिसे भी पाउडर की जरूरत रहती थी, वो इनसे संपर्क करना था। इसके बाद महिला उससे ऑनलाईन पैमेंट करवाती थी और ऑटो के माध्यम से या उसे अपने पास बुलाकर डिलीवरी देती थी। महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

महिला जिससे माल खरीदती थी पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। पति की मौत के बाद महिला ने उसी व्यक्ति से माल खरीदना शुरू कर दिया था, जिससे उसका पति माल लेता था। खजराना के एक व्यक्ति की जानकारी पुलिस महिला से पता चली है, जो माल बेचता था।

महिला ने पुलिस को बताया कि वो फोन करती थी और संबंधित व्यक्ति उसे आकर माल दे देता था। एक ग्राम की दस पुड़िया महिला और उसका साथी बनाते थे। 500 से लेकर 700 रुपए तक में उसे बेच देते थे।

बता दें भंवरकुआं क्षेत्र में लगातार स्टूडेंट्स को नशा के सौदागर टारगेट कर रहे हैं। इससे पहले भी पानी की केन में मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने भी स्टूडेंट्स को टारगेट कर उसे रूम तक नशा सप्लाय करने की बात कबूल की थी। इलाके में स्टूडेंट्स और यंगस्टर्स को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते हुए भी एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE