BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 10:56 am
REPORT : माँ स्व. जानकी देवी से भारतीयता के संस्कार और उत्तम शिक्षा मिली, मुख्यमंत्री चौहान हुए श्रद्धांजलि सभा में शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

नरसिहंपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी और उद्योगपति दीपक सूर्यवंशी की माता जी स्व. जानकी देवी सूर्यवंशी की श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. जानकी देवी सूर्यवंशी का स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 1977 में मेरा माँ से सम्पर्क हुआ था। माँ से मुझे भारतीयता के संस्कार और उत्तम शिक्षा मिली। उन्होंने अपने दोनों बेटों की तरह हृदय से मुझे प्यार दिया और पुत्र की तरह मेरा ध्यान रखा। माँ के स्वर्गवास से मेरे मन में सूनापन और खालीपन है। मुझे उनसे निश्चल और शुद्ध प्रेम प्राप्त होने का सौभाग्य मिला है। माँ अद्भुत थी, ऐसी माँ सौभाग्य से ही मिलती हैं। मेरे उनसे आत्मीयता के रिश्ते रहे। उनके चरणों में आदरांजलि अर्पित कर प्रणाम करता हूँ। शरीर क्षणभंगुर है। आत्मा अजर-अमर है। माता जी सदैव अमर रहेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि माँ जानकी देवी गरिमामयी और आदर्श नारी और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी थी। उनकी याद सदा बनी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में परिजन, जन-प्रतिनिधि और उद्योगपति उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE