BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 10:59 am
REPORT : चीता प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर-चंबल संभाग के वन, राजस्व अधिकारियों की हुई कार्यशाला, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के विशेषज्ञ भी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य में चीता प्रोजेक्ट के तहत आए चीतों को बेहतर माहौल मिले, इस उद्देश्य से ग्वालियर-चंबल संभाग के वन और राजस्व विभाग की एक संयुक्त कार्यशाला होटल तानसेन रेसीडेंसी में आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्वालियर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह सहित उत्तरप्रदेश के झाँसी के सीसीएफ व डीएफओ ललितपुर सहित ग्वालियर -चंबल संभाग के वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यशाला में उदघाटन सत्र में संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि ये हम सबके लिये प्रसन्नता की बात है कि चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो को चयनित किया गया और यहाँ चीते लाए गए। इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कूनो में आए चीते अब खुले में घूमने लगे हैं। संभाग के अन्य जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश से लगे हुए अन्य राज्यों में भी जा सकते हैं। चीतों को बेहतर माहौल मिले, इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि चीता प्रोजेक्ट के तहत वन विभाग के साथ-साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग को भी संयुक्त रूप से सकारात्मक सहयोग प्रदान करना जरूरी है। 
कार्यशाला में कूनो के वन अधिकारियों ने चीता प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीतों को निर्धारित अवधि के लिये सुरक्षित बाड़े में रखने के पश्चात अब खुले में भी छोड़ा गया है। कूनो के चीते शिवपुरी के साथ-साथ अशोकनगर तक भी पहुँचे हैं। भविष्य में यह राज्य के बाहर भी जा सकते हैं। चीतों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर माहौल मिले, इसके लिये वन विभाग निरंतर मॉनीटरिंग कर रहा है। वन विभाग द्वारा चीता मित्र भी तैनात किए गए हैं। 
कार्यशाला में बताया गया कि वन विभाग द्वारा एक चीते की मॉनीटरिंग के लिये 9 सदस्यीय टीम गठित की गई है। सभी चीतों की मॉनीटरिंग निरंतर टीम द्वारा की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भी चीतों के संबंध में आवश्यक जानकारी ग्रामीणो को दी गई है। ग्राम पंचायत में भी उपस्थित होकर वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE