BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 11:08 am
REPORT : बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण रूप से रहे तैयार, जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। प्राकृतिक आपदाओं के पूर्व की जाने वाली तैयारियों एवं आपदा के दौरान वरती जाने वाली सावधानियां एवं प्राकृतिक आपदा होने पर कम से कम जनहानी हो इसी को लेकर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक सम्पन्न हुई। न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय दतिया के सभकाक्ष में मंगलवार को आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
अपर कलेक्टर उपाध्याय ने कहा कि कोई भी आपदा बिना सूचना के कभी भी आ सकती है हमें इन आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार एवं मुस्तैद रहना होगा। जिससे आपदा के दौरान कम से कम जन एवं माल की हानि हो सके। उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में ऐसे नदी नाले अथवा रपटा जो खतरनाक है उनको चिन्हित कर सूचना बोर्ड आदि लगाये जायें। आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड एवं पुलिस के जवान भी तैनात किये जायें। जिससे वर्षा के दौरान नदी, नालों एवं रपटों के पुलों के ऊपर से पानी निकलने के दौरान वाहन का आवागमन न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्राचीन एवं जर-जर भवन जो तेज वर्षा के कारण ध्वस्त हो सकते है उनको भी चिन्हित कर उनमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहे और उन भवनों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाये जाये। सभी विभाग आरडीआरएल पोर्टल पर विभाग के पास उपलब्ध संसाधनों की सूची भी अपलोड़ करें जो प्राकृतिक आपदा के दौरान उपयोग की जा सके। उन्होंने नालों की साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। उपाध्याय ने जिले की नगरीय निकायों एवं तहसील स्तरों पर भी जिला कंट्रोल रूम के समान बाढ़ नियंत्रण केन्द्र स्थापित किये जाये और इन केन्द्रों पर 24 घंटे कर्मचारी भी तैनात रहे। उन्होंने बाढ़ आपदा के दौरान रेस्क्यू एवं राहत कार्य में उपयोग में होने वाले उपकरणों एवं सामग्री को व्यवस्थित रूप से क्रियाशील रखा जाये। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके। अपर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि मड़ीखेड़ा एवं अन्य बांधों से पानी छोड़ने के पूर्व कंट्रोल रूम को सूचना दी जाये और प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से लोगों को सावधानी एवं सतर्कता बरतने की सलाह दी जाये। बाढ़ के दौरान आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाये। बैठक में ईईपीडब्लूडी, एमपीआरडीसी, ईई आरईएस, ईई सिंचाई विभाग, सीईओ जनपद पंचायत दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, सीएमओ नगर पालिका, दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़रे, इन्दरगढ़ बड़ौनी, होमगार्ड कमाण्डेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE