BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 11:11 am
KHABAR : शासकीय हाईस्कूल खौरघार में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न, छात्र-छात्राओं को दी मौलिक कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चनासिंह के मार्गदर्शन में आज शासकीय हाईस्कूल खौरघार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं किशोर न्याय बोर्ड शिवपुरी के प्रधान न्यायाधीश नेहा प्रधान ने बाल संबर्धन एवं संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के लिए विधिक सेवा सहित उनके व्यक्त्वि का समग्र विकास हेतु जागरूक किये जाने बावत जानकारी प्रदान की एवं बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही उनके द्वारा छात्र-छात्रओं को मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हम मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने देश की सेवा कर सकते है और देश को सर्वाेच्चता के शिखर पर पहुंचा सकते है। इसके साथ ही शाला त्यागी बच्चों को स्कूल में पुनः प्रवेश दिलाये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार चढ़ार ने बताया कि गतदिवस समाधान आपके द्वार योजाना अंतर्गत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिक्षा विभाग, राजस्व, विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, एवं नगरपालिका के प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा, अगर आपका या अपके परिवार का इन विभागों में कोई प्रकरण लंबित है तो 22 जुलाई को उसका निराकरण समाधान आपके द्वारा अंतर्गत करा सकते हैं।
इस अवसर पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेश कम्ठान, विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य दिनेश कुमार वार्ष्णेय, शिक्षक गणेश कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, रमा मौर्य, रूहा खॉन, दीपा पाठक, पूजा गुप्ता सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE