BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भंगार चोरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 4:54 pm
BIG NEWS : कपड़ों की दुकान और चेंजिंग ​​​​​​​रूम, जब अचानक आई नाबालिग के चीखने की आवाज तो दौड़े ग्रामीण, फिर जैसे ही खोला दरवाजा तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये मासूम लड़की के साथ क्या कर रहा था दुकानदार, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपड़ों की दुकान पर एक बच्ची से छेड़छाड़ की गई। वह ड्रेस ट्राई करने के लिए चेंजिंग रूम में गई थी। उस दौरान दुकानदार ने छेड़छाड़ की। बालिका के चिल्लाने पर दुकानदार भाग गया। रात के करीब 9 बजे तक दुकान के पास वाले मकान की छत पर छुपा रहा। मौके पर डिप्टी और थानाधिकारी पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला ने बताया कि भादसोड़ा कस्बे में एक रेडीमेड की दुकान है। जहां कुथना गांव से एक नाबालिग बालिका और उसका भाई कपड़े खरीदने आए थे। ड्रेस ट्राई करने के लिए बालिका चेंजिंग रूम में गई। इस दौरान दुकानदार कपासन हाल भादसोड़ा निवासी निवासी समीर खान भी बालिका के पीछे-पीछे गया और चेंजिंग रूम में जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

इस पर बालिका ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़की की आवाज सुनकर उसका भाई और अन्य ग्रामीण इकट्ठे हो गए। बालिका से पूछने पर उसने सारी घटना बताई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना अधिकारी रविंद्र सेन मय जाब्ता पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही वहां और भीड़ जमा हो गई।

भीड़ से डरकर दुकानदार भागा-
भीड़ से डरकर दुकानदार वहां से भागकर दुकान के पास वाले मकान की छत पर जाकर छुप गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दुकानदार को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन 2 घंटे तक उसका कहीं भी पता नहीं चला। इधर, माहौल बिगड़ता देख भादसोड़ा पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी। मौके पर भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला और मंडफिया पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

मकान की छत पर छुपा रहा
अंधेरा होने के कारण दुकानदार समीर खान मकान की छत पर जाकर छुपा रहा। बहुत देर तक मशक्कत करने के बाद रात के करीब 9 बजे दुकानदार का पता चला। पुलिस उसे पकड़कर नीचे उतार के लाई। इस दौरान भीड़ भी काफी भड़क गई थी। लेकिन पुलिस के जवानों ने भीड़ को खदेड़ कर उसे थाने लेकर गई।

बालिका के परिजनों की तरफ से भादसोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुकानदार समीर को ले जाने के बाद भी एतिहात के तौर पर मंडफिया पुलिस और भादसोड़ा पुलिस जाब्ता उस मोहल्ले में लगा रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE