BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 7:00 pm
BIG NEWS : जिले का गांव धमनार और 32 साल का राहुल, जब बैंक लोन की किश्त हुई ओवर ड्यु तो बनाया ये बड़ा प्लान, फिर अपने ही भाई के साथ कर दी ये वारदात, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो हत्थे चढ़ा आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर     

Share On:-

मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना दलौदा द्वारा थाना क्षैत्रांतर्गत घटित नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाकं 04 जुलाई 23 को फरियादी नंदकिशोर धाकड पिता नानालाल धाकड उम्र 42 साल निवासी धमनार थाना दलौदा जिला मंदसौर द्वारा थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गांव के बाहर बने मकाने के कमरे मे डालर चने, सोयाबीन व अन्य दुकान का सामान रखा रहता है। दिनांक 02 जुलाई 23 को रात्रि मे सोने के लिये गया था तथा 03 जुलाई 23 को किसी कार्य से बाहर जाना था तो जल्दी चला गया। बाद वहा से आकर गांव के बाहर वाले मकान पर गया तो उस मकान का गेट खुला हुआ था तथा घर मे जाकर देखा तो डालर चने की 07 बोरी कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान माल –मुल्जिम की पतारसी हेतु टीम गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल पिता भगवतीलाल धाकड उम्र 32 साल निवासी धमनार से पुछताछ करते राहुल ने बताया कि मैने अपने निजी खर्चे के लिये आईडीएफसी बैंक से 150000 रुपये लोन ले रखा है। जिसकी मासिक किश्त 5394 रुपये की आती है तथा सुप्रीम बैंक से 250000 रुपये लोन ले रखा है। जिसकी 6724 रुपये मासिक किश्त आती है तथा मुझे ग्राम हथुनिया मे 15 बीघा जमीन लिज पर गुड्डु सिंह से लेना थी एवं कुछ किश्ते ओव्हर ड्यु थी। इसलिये मैने मेरे परिवार मे भाई नंदकिशोर धाकड के घर मे चोरी की थी। जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी कि निशादेही से चोरी गया मश्रुका 07 बोरी डालर चने व घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली जप्त किये गये।

उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार, सउनि संतोष मुनिया, सउनि प्रमोद सिंह तोमर प्रआर 196 ओमप्रकाश चौहान, प्रआर 530 शैलेंद्र सिंह, प्रआर 301 रशीद पठान, प्रआर 67 उमंग शर्मा, प्रआर 295 राकेश शर्मा, आर 754 राजेश गढवाल, आर 314 यशवंत सिंह, मआर 07 लक्ष्मी पाटीदार, मआर 362  शायर गुर्जर योगदान सराहनीय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE