BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 10:40 am
BIG NEWS : शहर की घनी आबादी वाला इलाका और काली अँधेरी रात, विद्युत मंडल कर्मचारी के सूने मकान में हुई ये वारदात, जब परिजन घर लोटे तो देख हो गए हैरान, सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

खरगोन। शहर की घनी आबादी वाले इलाके इशिका नगर में चोरो ने सेवानिवृत्त विद्युत मंडल कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाकर यहां से लाखों रुपए मूल्य के गहने और 2 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिए। वारदात के समय परिवार हज यात्रा कर लौट रहे अपने परिजनों को लेने के लिए मुंबई गया हुआ है। चोरी का खुलासा बुधवार देररात हुआ जब रिश्तेदार घर में सजावट के लिए रखे मछली पाट में मछलियों को दाना डालने पहुंचा, घर में सामान बिखरा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।  गुरुवार को फॉरेसिंक टीम ने भी घर का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए है। 

पुलिस को शिकायतकर्ता सादिक खान ने बताया कि उक्त दो मंजिला मकान सेवानिवृत्त छोटे खां पठान का है, जो अपनी पत्नि के साथ हज पर गए हुए है। हज यात्रा पूरी कर लौटने वाले है, इसी के चलते बुधवार 4 जुलाई को उनके बेटे वसीम सहित पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट पर लेने के लिए मुुंबई गया हुआ है। वे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे मैं मछलियों को दाना डालने के लिए आया था, तो मुख्य द्वार पर लोहे के दरवाजा पर लगा ताला नकुचे सहित टूटा मिला, घर में झांककर देखा तो सारा सामान बिखरा था। पठान परिवार ने मोबाइल पर सादिक से घर में रखे आभूषण और नकदी की जानकारी दी, जो नदारत थे। सादिक ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर पठान परिवार ने बताया कि घर में तीनों बहुओं और छोटेखां की पत्नि के आभूषणों के साथ 2 लाख रुपए नकद रखे थे जो नदारत है। पठान परिवार के मुताबिक घर से करीब 10 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE