BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 11:04 am
BIG NEWS : मल्हारगढ पुलिस ने मोबाईल और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 मोटर सायकल सहित एक लक्जरी मोबाईल जप्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मल्हारगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को संपत्ती संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जो की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोतम सोलंकी के मार्गदर्शन मे प्रभारी एसडीओपी मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन मे सउनि आर एस चौहान व पुलिस टीम के द्वारा मोबाईल व मोटर सायकल चोरी करने वाले एक विधि विरुद्ध बालक व एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटर सायकल व एक सेमसंग गेलेक्सी जेड फोल्ड मोबाईल जप्त किया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जुलाई 2023 को फरियादी संदीप पिता राजाराम शर्मा निवासी रुपी ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 04 जुलाई 23 की रात्रि मे मेरे ढाबे से कोई अज्ञात बदमाश मेरा सेमसंग गेलेक्सी जेड फोल्ड मोबाईल चुराकर ले गया जिस पर से थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 172/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
दिनांक 06 जुलाई 2023 को सउनि आर एस चौहान मय फोर्स के हाईवे रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मंदसौर तरफ से आ रही एक बीना नम्बर की मोटर सायकल हिरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस संदिग्ध दिखी जिसे रोककर मोटर सायकल के दस्तावेजों के संबंध मे पुछते नही होना बताया व उक्त मोटर सायकल मंदसौर से चोरी करना बताया। चालक का नाम पता पुछते चालक नाबालिग होना पाया गया। विधि विरुद्ध बालक से चोरी की मोटर सायकल के संबध मे पुछते उक्त मोटर सायकल जिसका चेचिस नम्बर 06F16C38687 व इंजन नम्बर 06F15M33868 है मंदसौर से चोरी करना बताया। उक्त मोटर सायकल को इस्तगासा क्रमांक 01/ 23 धारा 41(1) 4, 102 जाफो व धारा 379 भादवि मे विधिवत जप्त किया गया। 
प्रकरण मे विधि विरुद्ध बालक से पुर्व मे की गई चोरीयो के संबंध मे हीकमत अमली से पुछताछ करते विधि विरुद्ध बालक द्वारा शेरे पंजाब ढाबा सुठोंद से सेमसंग गेलेक्सी जेड फोल्ड मोबाईल चोरी करना बताया जिसके संबंध मे पुर्व मे थाना मल्हारगढ पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त चोरी गया मोबाईल विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया तथा पुर्व मे भी विधि विरुद्ध बालक द्वारा अपने साथी साहिल पिता मुबारिक खान निवासी बघाना नीमच के साथ चित्तोडगढ व मंदसौर से दो-दो मोटर सायकल चोरी करना बताया जिसमे से एक मोटर सायकल हिरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक MP 14 MF 8395 साहिल के पास होना तथा मोटर सायकल हिरो होण्डो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक RJ 09 AS 1355, हिरो होण्डो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक RJ 09 SJ 0126 व हिरो एच एफ डिलक्स RJ 09 SV 9990 नीमच के आसिफ पिता युसुफ खां निवासी बघाना को देना बताया। बाद प्रकरण मे आरोपी आसिफ पिता युसुफ खान उम्र 21 साल निवासी बघाना नीमच उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर उक्त चोरी की तीनों मोटर सायकल को जप्त किया गया। प्रकरण मे फरार आरोपी साहिल की तलाश जारी है। 
उक्त कार्यवाई में निरी राजेन्द्र कुमार पवार, उनि बी के एस चौधरी, सउनि आर एस चौहान, आर 104 आलोक गुर्जर, आर 652 नितिश शर्मा, आर 770 शौकिन रेगर, आर 811 बालकृष्ण बैरागी, आर 666 दिलीप जाट का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE