BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 11:56 am
BIG NEWS : लग्जरी लाइफ स्टाइल और प्राची गौड़, जब मौका मिलते ही किया ये गंदा काम तो चाची को हुआ शक, फिर जैसे ही देखा सीसीटीवी फुटेज तो उड़ गए होश, जानिये बंद घर में क्या करते हुए दिखी युवती, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करने वाली एक महिला ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में उक्त महिला ने अपनी ही भतीजी पर शंका जाहिर की। शिकायत के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि भतीजी और उसकी सहेली ने सराफा में ज्वेलरी बेचकर महंगे मोबाइल ले लिए थे। वारदात के बाद से दोनों की लाइफ स्टाइल भी काफी लग्जरी हो गई थी। इसे देखकर महिला को शक हुआ था। पुलिस इस मामले में सराफा के कारोबारियों से ज्वेलरी जब्त करने का प्रयास कर रही है।

टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक कीर्ति राठौर निवासी नंदा नगर की शिकायत पर उसकी भतीजी प्राची गौड के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया है। कीर्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने का काम करती है। उसके पति फर्नीचर का काम करते हैं। 4 जून की सुबह दंपती अपने-अपने काम पर गए थे। दोनों शाम को वापस आए। 7 जून की सुबह पति प्रवीण ने बैंक से 2 हजार के नोट बदलवाने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रुपए और ज्वेलरी गायब थे। जिसके बाद उन्होंने पत्नी कीर्ति से पूछताछ की। दोनों ने सामने रहने वाले पड़ोसी के यहां के कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें कीर्ति की भतीजी प्राची घर का लॉक खोल कर अंदर जाती हुई दिखाई दी। प्राची ने घर से दो लाख रुपए के जेवर और डेढ़ लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया था।

सराफा में बेची ज्वेलरी, महंगे मोबाइल खरीदे-
पुलिस ने मामले में फुटेज देखने के बाद जांच की तो प्राची निवासी राजकुमार ब्रिज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में प्राची ने चोरी की वारदात कबूल की है। जिसमें चुराया गया सोना सराफा के व्यापारी को बेचने की बात सामने आई है। अब पुलिस ज्वेलरी की जब्ती में लगी है। बताया जाता है कि प्राची के साथ उसकी एक दोस्त भी वारदात में शामिल थी। दोनों ने चोरी किए गए रुपयों से महंगे मोबाइल और कपड़े खरीदे हैं। वहीं कुछ रुपए दोस्तों के साथ भी खर्च किए। पुलिस मामले में जल्द खुलासा करने की बात कर रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE