BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : 24 साल की नवविवाहिता नीलम और कमरे का बंद दरवाजा, जब उठाया ये कदम तो उड़ गए सबके होश, वीडियो सामने आते ही जांच में जुटी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क जडेरूआ की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजा गया।घटना का पता चलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। मृतक मायके पक्ष के लोगों ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें नवविवाहिता का पति उसका गला दबाते दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मायके पक्ष द्वारा दिए गए वीडियो की जांच पड़ताल शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जडेरूआ निवासी 24 वर्षीय नीलम पत्नी प्रमोद जाटव ने बीती शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। नवविवाहिता की मौत का पता चलते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोप लगाए है। परिजनों ने बताया कि प्रमोद अक्सर उसकी मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। उसने उसकी हत्या की है।

वीडियो किया जारी-
मृतका के मायके पक्ष ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रमोद नीलम के ऊपर बैठकर उसका गला दबा रहा है। वीडियों के बारे में बताया गया है कि यह पुराना है और मायके वालों से पैसों की मांग के लिए धमकी देने के लिए बनाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच शुरू कर दी है उसके तथ्यों पर कार्रवाई करेंगे-
टीआई रामनरेश यादव ने बताया है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर लिया है। मायके पक्ष का हत्या का आरोप है। मामले में पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही असल तथ्य सामने आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE