BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 4:41 pm
BIG NEWS : सुने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चढ़े खाकी के हत्थे, पडोसी ने दी थी बदमाशों को सारी जानकारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 23 मई 2023 को सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी राधेश्याम पिता भंवरलाल भाटी उम्र 70 साल नि नई आबादी ग्राम सिंदपन ने थाना उपस्थित होकर सूचना दिया कि अज्ञात आरोपी फरियादी के सुने मकान मे घुसकर पुराने इस्तेमाली आभूषण, मोबाईल फोन, पेनड्राईव, सोयाबीन, पोस्ता दाना एवं नगदी रुपये चुराकर ले गये है। सूचना पर से थाना वायडी नगर मंदसौर पर अपराध क्रमांक 230/23 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। 

अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ती संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाये जाने के अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये थे। जिस पर अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे निरीक्षक जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर, ने घटना के शीघ्र निराकरण हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया एवं माल मुल्जिम की तलाश हेतु हर संभव प्रयास किये। गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को पुर्व मे थाने तलब कर संदिग्ध के तौर पर पुछताछ की गयी थी, पुलिस पुछताछ के बाद आरोपियों के गाँव लौटने पर आरोपियो ने गाँव मे जाकर पार्टी कर जश्न मनाया और पुलिस पर दबाव बनाने के लिये गिरफ्तार आरोपीयो के परिजनो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर मे उपस्थित होकर संदिग्धो से पुछताछ नही करने के संबंध मे ज्ञापन दिया था ताकि पुलिस का ध्यान आरोपियो से हट जाये। 
विवेचना के दौरान तकनिकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना पर दिनांक 06-07 जुलाई 23 की दरम्यानी रात्री वृंदावन ढाबे के सामने उन्ही आरोपियो के द्वारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की तैयारी मे खडे होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उनि जितेन्द्र सिंह चौहान व उनि विनय बुंदेला की टीमो द्वारा तत्काल आरोपीयो को घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लिया गया तथा मौके पर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करते आरोपीयो ने ग्राम सिंदपन में चोरी करने का जूर्म कबुला तथा आरोपियो के द्वारा चुराया गया मशरूका नोकिया कम्पनी का मोबाईल फोन, सैनडिस्क कम्पनी की पैन ड्राईव, 02 कट्टे सोयाबीन तथा 01 कट्टा पोस्तादाना को जप्त किया गया एवं आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी किये गये शेष माल तथा जिले की अन्य नकबजनी के संबंध मे पुछताछ की जायेगी। 

गिरफ्तार आरोपी के नाम- करण पिता मनोहर बागरी उम्र 21 साल निवासी नई आबादी सिंदपन। 
2- प्रेमसिंह पिता रंगलाल बावरी उम्र 20 साल निवासी नई आबादी सिंदपन।
3- राजू पिता प्रभुलाल बागरी उम्र 22 साल निवासी नई आबादी सिंदपन। 
4- सोनू पिता मांगीलाल डांगी उम्र 20 साल निवासी नई आबादी सिंदपन। 
    
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाठक, उनि जितेन्द्र चौहान, उनि विनय बुंदेला, सउनि प्रदीप मिश्रा, प्रआर 111 धीरेन्द्र, प्रआर 494 दिनेश धाकड, प्रआर 372 कमलेश वर्मा, प्रआर 91 संजय सिंह, आर 360 पुष्कर धनगर, आऱ चालक पंकज कदम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE