BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 6:47 pm
JOB : जिला पंचायत एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से होगा सुरक्षा सैनिक भर्ती कैम्प का आयोजन, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद् नई दिल्ली द्वारा जिला पंचायत एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सिक्युरिटी स्किल काउंसिलिंग इंडिया लि. जवासा द्वारा 10 जुलाई जनपद पंचायत सैलाना में, 11 जुलाई को जनपद पंचायत पिपलौदा में, 12 जुलाई को जनपद पंचायत जावरा में, 13 जुलाई को जनपद पंचायत बाजना में, 14 जुलाई को जनपद पंचायत आलोट में, 15 जुलाई को शासकीय बालक उत्कृष्ट उ.मा.वि. रावटी में, 17 जुलाई को अम्बेडकर भवन नगर परिषद् ताल में तथा 18 जुलाई को जनपद पंचायत रतलाम में प्रातः 11.00 से सायं 4.00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। आवेदक की योग्यता 10 वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी, वजन 55 से 90 कि.ग्रा. होना अनिवार्य है।आवेदक उक्त तिथियों में 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, आधारकार्ड, दो फोटो तथा प्रोसपेक्ट्स फार्म फीस 500 रुपए लेकर उपस्थित हो सकते हैं। चयन पश्चात् एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थायी नौकरी दी जाएगी तथा मासिक वेतन 14 से 16 हजार रुपए दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, मेडिकल सुविधा, बीमा, मेस की सुविधा तथा बच्चों की पढाई जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE