सोनकच्छ। विगत दिनों सीधी में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला प्रकाश में आया है इस कृत्य से संपूर्ण आदिवासी समाज आक्रोशित है वही पीपलरावां ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस द्वारा कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के आह्वान एवं कांग्रेस कमेटी पीपलरावां के नेतृत्व में पीपलरावां थाने पर एसआई आर के मालवीय, को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा ने किया वही इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे