रतलाम। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रतलाम जिले में 570 सड़कों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्षा की दृष्टिगत मानसून पूर्व विभाग द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया था। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के पास 578 सड़के हैं इनमें से 570 सड़कों की मरम्मत की गई जिससे वर्षा ऋतु में भी आवागमन में कोई बाधा नहीं होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में है जिनका लाभ लाखों की संख्या में रतलाम जिले के ग्रामीण जन उठा रहे हैं।
इन सड़कों के कारण ग्रामीण जनजीवन सुगम बन सका है।वर्तमान समय में रतलाम जिले मे 2000 से भी अधिक किलोमीटर लंबाई की प्रधानमंत्री सड़कों की मरम्मत की गई है। इसके साथ ही 45 पुलों पर भी कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एमपीआरसीपी घटक के अंतर्गत जिले के आलोट में 47 किलोमीटर, बाजना में 19 किलोमीटर, जावरा में 31 किलोमीटर, पिपलोदा, रतलाम में 15-15 किलोमीटर, सैलाना में 16 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की गई है। इसी प्रकार मुख्य घटक में आलोट में 87, बाजना में 95, जावरा में 60, पीपलोदा में 35, रतलाम में 70 तथा सैलाना में 73 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की दुरुस्ती की गई है। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों की मरम्मत पर विभाग द्वारा 286 लाख रूपए खर्च किए गए हैं जबकि विभाग को शासन से 450 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं।