BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 12:31 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जेतपुरा तिराहा और महिंद्रा पिकअप, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब मौके पर नाकाबंदी कर दी दबिश तो हुआ ये बडा खुलासा, जानिए गेंहू-मक्का की आड़ में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े मेहबूब मेव की खबर     

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तौलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक के सी चौहान के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 322 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया जाकर एक तस्कर को गिरप्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जुलाई 2023 को मुखबिर सूचना मिली कि जीवन पिता राधेश्याम लौहार निवासी जावदा जिला चित्तोडगढ राज0 का अपने कब्जे वाली महेन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीई 8980 जिसके अंदर स्किम बनाकर सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे गेहॅू व मक्का भरी होकर उक्त गेहॅू व मक्का के कट्टो के नीचे छिपाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर ताल झांतला सलौदा रोड होता हुआ राजस्थान तरफ किसी तस्कर को देने जाने वाला है यदि तत्काल नाकाबंदी की जाये तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर सूचना पर सिंगोली पुलिस द्वारा झांतला सलौदा रोड जेतपुरा तिराहा पर नाकाबंदी कर आरोपी जीवन पिता राधेश्याम लौहार निवासी जावदा थाना जावदा जिला चित्तोडगढ के कब्जे से 322 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, 898 किलोग्राम गेहॅू, 161 किलोग्राम मक्का मय पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीई 8980 को जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुऐ आरोपी को मौके पर गिरप्तार किया। थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 101/22 धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतो एवं रिसीवर के संबंध मे पूछताछ की जा रही हैै व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर आज दिनांक को पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।
उक्त कार्य मे निरी केसी चौहान व सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE