BREAKING NEWS
KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 11:28 am
BIG NEWS : मां के अवैध संबंध और पिता की मौत, जब बहू ने सास को दादा ससुर के साथ देखा इस हालत में तो उड़ गए होश, फिर राज छुपाने के लिए पति ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिले में एक युवक ने अपनी मां के अवैध संबंध छिपाने के लिए पत्नी की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए पत्नी के मायके वालों को झूठी कहानी भी बताई, लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी राज बाहर आ गए। युवक की मां और दादा के अवैध संबंध थे। पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और दादा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामला धार जिले के राजगढ थाना अंतर्गत ग्राम महापुरा का है। यहां 2 जुलाई को सरस्वती (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। महिला का भाई और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें उसके सिर और गले में चोट के निशान दिखे। पुलिस ने महिला का पीएम करवाया। पीएम रिपोर्ट में सरस्वती की मौत सांस रुकने से होना बताया गया। इसके बाद जांच एसडीओपी सरदारपुर को सौंपी गई। पुलिस ने परिजन को थाने बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

थाना प्रभारी पंवार के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन दादा-ससुर रघुनाथ (62) ने पहले सरस्वती के सिर पर लट्ठ मारा। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद सास लीलाबाई (50) ने बहू के हाथ पकड़े और पति विजय (23) ने खाट की निवार से गला घोटा। पुलिस ने लट्ठ और निवार जब्त कर ली है।

सास ने फोन कर बताई झूठी कहानी- 
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि सरस्वती की बहन साक्षी भारती, गोपाल और प्रियंका के बयान लिए गए थे। परिजन ने बताया था कि घटना वाले दिन सरस्वती की सास लीलाबाई ने फोन कर कहा कि सरस्वती घर में गिर गई है। चोट आने से उसकी हालत खराब है। जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सरस्वती ने फांसी लगा ली है। उन्होंने ध्यान से शव को देखा तो सिर में चोट थी और गले पर गहरा निशान था। जिसके बाद परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की।

सास और दादा ससुर को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में-
सरस्वती के मायके वालों ने पुलिस को बयान में बताया कि लीलाबाई और उसके ससुर रघुनाथ के अवैध संबंध थे। सरस्वती ने यह सबकुछ घर पर देख लिया था। जिसके बाद से उसका पति विजय, सास लीलाबाई और दादा ससुर रघुनाथ धमका रहे थे कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। सरस्वती ने ये पूरी बात हमें फोन पर बता दी थी।

दो साल पहले हुई थी सरस्वती की शादी-
ग्राम ईडरिया थाना अमझेरा की रहने वाली सरस्वती की शादी ग्राम महापुरा निवासी विजय खपड़े से दो साल पहले शादी हुई थी। विजय के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। जिसके बाद विजय की मां लीलाबाई और दादा ससुर में अवैध संबंध बन गए। विजय खेती करता है। सरस्वती और विजय का 9 माह का बेटा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE