BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 12:00 pm
BIG NEWS : एमपी में नहीं थम रहा आदिवासियों पर अत्याचार, पेशाब कांड के बाद एक ओर वीडियो वायरल, इंदौर में दो नाबालिक भाइयों को बंधक बनाकर रात भर बेदर्दी से पाइप से पीटा, पढ़े खबर    

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश में आदिवासियों से अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने का मामला तो देशभर में चर्चित रहा। यह मामला थमा ही था कि अब इंदौर में आदिवासियों के साथ अमानवीयता की गई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो नाबालिग भाइयों को बेदर्दी से पीटा जा रहा है। घटना सामने आने के बाद जहां कांग्रेस और जयस ने कार्रवाई की मांग की है तो वहीं राज्य सरकार और प्रशासन मौन है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित दोनों भाई जिस बाइक से जा रहे थे वह सड़क पर फिसल गई जिससे दोनों गिर गए और घायल होने से तुरंत उठ नहीं सके। इस पर उनके पीछे आ रहे युवक ने उन्हें गालियां दी जिसका दोनों भाइयों ने विरोध किया।
इस पर आरोपी युवक सुमित चौधरी भड़क उठा। वह नशे में धुत्त था। आरोपी दोनों भाइयों को अपने साथियों की मदद से राऊ में एक जगह ले गया जहां उनको बंधक बनाकर रातभर खूब पीटा। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात है। दोनों भाई शनिवार सुबह जैसे-तैसे बाहर निकले। उन्होंने घरवालों को फोन करके पूरी घटना बताई। इसके बाद घायल होने के कारण दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आदिवासी नाबालिग भाई धार के नालछा के रहने वाले हैं। उनसे मारपीट का वीडियो भी सामने आया जिसमें युवक उनको पाइप से पीटते दिखाई दे रहा है।
इस घटना के बाद आदिवासी संगठन जयस और कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए और राज्य सरकार को घेरा। जयस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि इन आदिवासी बच्चों को जिस तरह पीटा गया उसे देखकर रूह कांप जाती है।
मामले में इंदौर के डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र में ये घटना घटी है। पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमित चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी जितेंद्र बघेल और प्रेम शंकर को भी हिरासत में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE