BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:07 pm
BIG NEWS : दोपहर का वक्त और 13 साल की मासूम, जैसे ही आई स्कूल से घर तो पीछे से पहुंचा 22 साल का युवक, फिर अकेला पाकर दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जब पीड़िता ने सुनाई परिजनों को दर्द की वो दास्तान तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर       

Share On:-

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र में एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची के विरोध करने पर 22 साल के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बच्ची का सिर दीवार और फर्श पर पटका और उसके साथ दुराचार किया। वारदात के वक्त पीड़िता के परिजन मजदूरी पर गए थे। पीड़िता के घर में जबरन घुसा आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।
पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय बालिका शुक्रवार को स्कूल से लौटी थी। इस दौरान उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। बालिका को अकेली पाकर 22 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुस गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट की। दीवार और फर्श पर पटकने से बच्ची के सिर पर चोट आई है। बालिका के चेहरे पर भी चोट है। मारपीट और जान से धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता का शोषण किया है।
दोपहर को जब परिजन वापस घर लौटे तब पीड़िता ने अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी उन्हें दी। पीड़िता के परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, मारपीट, जबरन घर में घुसने और पॉक्सो एक्ट के तहत 11 धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(3), 376 (2) (एम), 376 (3), 450, 324, 506, पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 (2), 5 (आई), 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE