BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:49 pm
BIG NEWS : तीन लाख रूपये के लहसून चोरी के आरोपियो को गिरफ्तार करने में मंदसौर पुलिस को मिली सफलता, अन्य प्रकरण में चोरी की मोटराईकिल भी जप्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ती संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाये जाने के अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये थे जिस पर अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे निरीक्षक जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर द्वारा सँपत्ति संबंधी अपराधो के शीघ्र निराकरण हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था। टीमो द्वारा तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तन्त्र की सहायता से घटना के हर एक पहलू पर बारिकी से कार्य किया जा रहा था। 

घटना क्र 01- दिनांक 08 जुलाई 23 को फरियादी गजेन्द्र कुमार नाहर ने सूचना दी कि कृषि मण्डी में उसकी फर्म से अज्ञात चोरो ने 40 कट्टे लहसन (20 क्विँटल) चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर से अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा मुखबिर तँत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी समीर पिता शरीफ पठान उम्र 19 साल निवासी इन्द्रा कालोनी तथा विकास पिता ओंमप्रकाश चौहान उम्र 19 साल निवासी प्रेम कालोनी मन्दसौर को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त पिक MP-42-G-0906 मय चोरी किया गये 40 कट्टे लहसन (20 क्विँटल) कुल कीमती 05 लाख रूपये के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा उनके चोरी मे सहयोगी साथियो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

घटना क्र 02- दिनांक 09 मई 2023 को फरियादी पिन्टु पिता मदनलाल कीर निवासी नँदावदा थाना भावगढ मन्दसौर ने सूचना दी कि कृषि मण्डी मे चने के छपरे के पास से मो.सा. काले रंग की स्पलेण्डर प्रो क्र. MP-14-MR-4293 किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई है कि रिपोर्ट पर से अपराध क्र 202/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा मुखबिर तँत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी कुल्दीप पिता रूपसिंह गेहलोद जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी खिलचीपूरा मँदसौर को गिरफ्तार कर घटना में चोरी की गई मोटरसाईकिल जप्त की गई तथा आरोपी से अन्य अपराधो के संबंध मे पुछताछ जारी है।

घटना क्र 03- दिनांक 08 जुलाई 2023 को फरियादी समरथ मालवीय निवासी साबाखेडा ने थाने उपस्थित आकर सूचना दिया कि फरियादी के ग्राम साबाखेडा स्थित मकान में तेजमल पिता राधेश्याम जाति बावरी निवासी रूपी तथा रोहित पिता सुखदेव नागदा निवासी बालागुडा ने घर में घुसकर चोरी करते पकडे जाने पर हमराह थाने लाने पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 322/23 धारा 4554, 380 भादवि का कायम किया गया तथा आरोपियो से घटना मे चुराया गया नकदी 10000 रूपये एक गेहूँ का कट्टा (50 किग्रा) कुल 11,500 रूपये का शत प्रतिशत मशरूका जप्त किया गया तथा आरोपियो से अन्य चोरी की घटनाओ के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

घटना क्र 04- दिनांक 07-08 जुलाई 23 को रात्रि गश्त को दौरान आर 87 आशिष शुक्ला व आर 768 विमल सांकला द्वारा गर्ग काम्पलेक्स मे स्थित केशव फुड्स नाम से किराने की दुकान पर सब्बल से शटर उठाकर दुकान में घुसकर चोरी करते हुए दो विधी विरुद्ध बालको को मौके से अभिरक्षा में लिया गया तथा मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गये। फरियादिया आशा गर्ग निवासी केशव सदन शिवजी बसेर नगर मन्दसौर द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 319/23 धारा 457, 380 का कायम किया गया। आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त सब्बल व 250 रुपये नगदी जप्त की गयी। अन्य दो आरोपीयो की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-  
01- समीर पिता शरीफ पठान उम्र 19 साल निवासी इन्द्रा कालोनी (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
02- विकास पिता ओंमप्रकाश चौहान उम्र 19 साल निवासी प्रेम कालोनी मन्दसौर (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
03- कुलदीप पिता रूपसिंह गेहलोद जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी खिलचीपूरा मँदसौर (अपराध क्र 202/23 धारा 379 भादवि)
04- तेजमल पिता राधेश्याम जाति बावरी निवासी रूपी (अपराध क्रमांक 322/23 धारा 4554, 380 भादवि)
05- रोहित पिता सुखदेव नागदा निवासी बालागुडा (अपराध क्रमांक 322/23 धारा 4554, 380 भादवि)

फरार आरोपी-  
01- सोहेल पिता रफीक मेवाती निवासी इन्द्रा कालोनी मन्दसौर (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
02- आशिक पिता सलीम किट्टु मेवाती निवासी इन्द्रा कालोनी मन्दसौर (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
03- चिन्टु निवासी इन्द्रा कालोनी मन्दसौर (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
04- किशन पिता शेखर निवासी मन्दसौर (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)
05- जीजा निवासी निवासी इन्द्रा कालोनी (अपराध क्र 321/23 धारा 457, 380 भादवि)

गत दिवस पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराध-
01- अपराध क्र 250/23 धारा 393 भादवि मे फरियादी अरविन्द बोथरा की आँखो मे लाल मिर्च डालकर 20 लाख रूपये की लूट करने का प्रयास किया था जो आरोपी सौरभ शुक्ला तथा पंकजसिंह देवडा को दिनांक 01 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया।
02- अपराध क्र 315/23 धारा 379 भादवि मे आरोपी ने फरियादी पवनसिंह सोंधिया होण्डा एक्टिवा स्कुटी क्र MP-14-MJ-3999 को कृषि मण्डी से चोरी कर ली थी जो दिनांक 05 जुलाई 2023 को आरोपी आशीष पिता साबिर शाह निवासी मदारपुरा मन्दसौर को गिरफ्तार किया गया। 
03- अपराध क्र 230/23 धारा 457, 380 भादवि मे फरियादी राधेश्याम भाटी बावरी की रात्रि मे सूने मकान मे चोरी करने पर आरोपीगण करण बागरी, प्रेमसिंह बागरी, राजू बागरी तथा सोनू बागरी को गिरफ्तार किया गया था।

सराहनीय कार्य- निरीक्षक जितेंद्र पाठक थाना वाय डी नगर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, प्रधान आरक्षक दिनेश धाकड, प्रआर संजयसिंह, प्रआर मंगलसिंह, प्रआऱ राकेश गेहलोद, प्रआर आशीष शुक्ला, आर पुष्कर धनगर, आऱ विमल सांकला,  आऱ भूपेन्द्रसिंह, आर राहुल पाटीदार, आर सुभाष प्रसाद, थाना कोतवाली से आरक्षक भानु प्रताप, आरक्षक नरेंद्र सिंह, साईबर सेल से प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी आरक्षक मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE