BREAKING NEWS
KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : मामा का घर और पडोसी युवती, पहले युवक ने बड़ाई नजदीकियां, जैसे ही मिला मौका तो ले गया घुमाने, फिर दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी तो पीड़िता पहुंची थाने, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर         

Share On:-

सतना। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का एक और मामला सतना में सामने आया है। सात माह बाद थाने पहुंचे इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सतना की कोटर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में विपिन पांडेय पिता सुशील पांडेय 22 वर्ष हाल निवासी रीवा को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (2) (N) व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रीवा में अपने मामा के पास रहता था तभी उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली युवती से हो गई। उसने नजदीकियां बढ़ाई और युवती से शादी का वादा कर उसे घुमाने-फिराने ले जाने लगा। इसी दौरान वह उसे घुमाने के बहाने अपने गांव ले आया जहां पंप हाउस में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

उसने धोखे से युवती का वीडियो भी बना लिया और उसके जरिये ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। डरा धमकाकर उसने युवती का एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगा। लगभग 7 महीने तक युवती उसकी ज्यादतियां सहती रही।

इस बीच आरोपी ने युवती से लगभग 70 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। लेकिन आखिर पीड़िता का धैर्य जवाब दे गया और उसने कोटर थाना में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE