BREAKING NEWS
KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 5:33 pm
BIG NEWS : राजस्थान का भीलवाड़ा रोड और लग्जरी क्रेटा कार, जब सीबीएन तक पहुंची इस बड़ी तस्करी की सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कौन चढ़ा लाखों रूपये की अफीम के साथ हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5.80 किलो अफीम जब्त की है। तस्करों द्वारा अफीम सप्लाई किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग सात से दस लाख रुपए बताई जा रही है।

नारकोटिक्स सेल के अधीक्षक डीएम कांठेड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लाडपुरा-भीलवाड़ा रोड से तस्कर अफीम लेकर जाएंगे। इस पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सवाईपुर के पास से क्रेटा कार को रुकवाया। कार के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उन्हें मौका नहीं दिया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी में ड्राइवर सीट के पीछे एक थैला रखा हुआ मिला। खोल कर देखा तो उसमें अलग अलग तीन थैलियां थीं, जिसमें अफीम रखी हुई थी। तौल करने पर पांच किलो 80 ग्राम अफीम पाई गई। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। नाम पूछने पर ड्राइवर ने अपना नाम मांडलगढ़, भीलवाड़ा निवासी राजकुमार पुत्र लादूलाल जाट और उसके साथी ने अपना नाम विट्ठलपुरा निवासी राजाराम पुत्र रामेश्वर दास बैरागी बताया। 

भीलवाड़ा पासिंग कार में कर रहे थे अफीम सप्लाई-
उन्होंने बताया कि इस कार में भीलवाड़ा का नंबर था। दोनों तस्कर यह अफीम आगे कहीं सप्लाई करने वाले थे। लेकिन कहां ले जा रहे थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। इस अफीम की अनुमानित कीमत सात से दस लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई करने वाली इस टीम में निरीक्षक आरके चौधरी, प्रदीप लोर, परमवीर सिंह, एसआई शकील खान, सुरेंद्र, समरथ गणना, एलडीसी रजत, विष्णु वाहन चालक शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE