BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 3:50 pm
BIG NEWS : परिचित ने साथियों के साथ मिलकर बनाया युवती को हैवानियत का शिकार, जब पीड़िता ने खाकी को सुनाई दर्द की दास्तां तो उड़ गए होश, जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पढ़े खबर

Share On:-

जयपुर में बंधक बनाकर एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। साथियों के साथ मिलकर परिचित रुमाल से मुंह बंद कर उसे कार में डालकर किडनैप कर ले गया। जबरन शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (आमेर) चंद्र सिंह रावत कर रहे है।

 

पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी 28 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जयसिंहपुरा खोर निवासी प्रकाश पुराना परिचित है। तीन बच्चों का पिता प्रकाश उस पर गंदी नजर रखता था। अक्टूबर-2021 की रात वह खेत पर काम कर रही थी। आरोपी प्रकाश अपने साथियों के साथ रुमाल से मुंह बंद कर कार में डाल कर उसका किडनैप कर ले गया। दो दिन तक एक कमरे में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। दुष्कर्म कर उसके न्यूड वीडियो मोबाइल में बना लिए।

 

आमेर रोड स्थित एक मकान में एक महीने तक उसे बंधक बनाकर आरोपी प्रकाश ने रेप किया। जबरन शराब पिलाकर आरोपी प्रकाश और उसका दोस्त मुकेश उसके साथ रेप करते। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। उसके बाद 2 महीने तक जमवारामगढ़ स्थित मकान पर प्रकाश ने बंधक बनाकर रखा। इस दौरान टॉर्चर कर प्रकाश के साथ ही उसके भाई लालचंद ने रेप किया। गैंगरेप का शिकार होने के बाद अप्रैल-2023 में आरोपियों के चुंगल से भाग निकली। जिसके बाद भी पीछा कर आरोपियों ने उसको पकड़ एक कमरे में बंधक बनाकर दरिंदगी की। 28 जून को दोबारा मौका मिलने पर भाग निकलने पर आरोपियों के खिलाफ जयसिंहपुरा खोर थाने में मामला दर्ज करवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE