रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10 जुलाई 2023 को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सांवरिया पोल फैक्ट्री के पास फोरलेन असली जैन ढाबा के आगे कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करने के लिए खड़ा है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मोहसिन पिता एजाज खां मेव उम्र 29 साल निवासी डूंगरपुर गेट चौराहा छावनी जावरा बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 22 ग्राम मिली जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य 44000 रूपए है, जिसे विधिवत जब्त कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 409/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मोहसिन खा मेव को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक प्रकाश गडरिया, कार्य सउनि प्रदीप सिंह तोमर, आर 482 महेंद्र सिंह, आर 96 ललित, आर 23 रवि थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का सराहनीय योगदान रहा।