BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 11:45 am
BIG NEWS : पुख्ता सूचना और मोटरसायकल, जैसे ही मंदसौर के चन्दरपुरा रोड़ पर पुलिस की नाकाबंदी को देख पलटा बाइक सवार तो घेराबंदी कर किया खाकी ने गिरफ्तार, फिर तलाशी के दौरान हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर     

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिसके पालन में दिनांक 10 जुलाई 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतमसिंह सोलंकी के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह, थाना प्रभारी शहर कोतवाली अमित सोनी के द्वारा थाना कोतवाली पर पदस्थ सउनि लक्ष्मण खराड़ी मय फोर्स के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो कार्यवाही करते हुऐ पशुपतिनाथ धर्मशाला के सामने चन्दरपुरा रोड़ मदंसौर पर मुखबीर सुचना पर घेरा बंदी के दौरान एक हिरो स्पलेण्डर मोटर साईकल क्रमांक एमपी 14 एनए 5596 से 1 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल किमती 2 लाख रुपये का जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2023 को थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर अमित सोनी द्वारा सउनि लक्ष्मण खराड़ी हमराही फोर्स के मुखबीर सुचना के आकस्मिक घेराबंदी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे सउनि लक्ष्मण खराड़ी द्वारा टीम के साथ पशुपतिनाथ धर्मशाला के सामने चन्दरपुरा रोड़ मदंसौर पर घेराबंदी की गई जो दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक हिरो स्पलेण्डर मोटर साईकल क्रमांक एमपी 14 एनए 5596 के पशुपतिनाथ धर्मशाला के सामने चन्दरपुरा रोड़ मदंसौर स्थल से अचानक पलट कर भागने पर उसको घेराबंदी कर रोका गया व एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन चालक आरोपी प्रहलाद पिता जवाहरलाल साहु उम्र 47 साल निवासी पिपलिया कराड़िया मंदसौर के कब्जे वाली मोटरसायकल से 1 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मंदसौर पर अपराध क्रमांक 417/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफिम के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक अमित सोनी, सउनि लक्ष्मण खराड़ी, प्रआर 368 मुनव्वरउद्दीन शेख, आर 173 हरिश यादव, आर 344 नवाज शरीफ, आर चालक अजहर मेव का विशेष योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE