कटनी | कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के बाद समृद्धि कार्ड योजना शुरू की है। योजना का शुभारंभ युवा कांग्रेस कार्यालय से किया गया। बूथ जोड़ों को लेकर नियुक्त किए गए प्रभारी गौरव सिंह ने सभी विधानसभा अध्यक्षों और संगठन ने पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से घर-घर जाकर समृद्धि कार्ड पहुंचाने का कार्य दिया गया है।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 5 वचनों को पहुंचाने का कार्य भी दिया गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से गैस सिलेंडर 500 में, प्रत्येक महिला को 1500, बिजली बिल 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट पर आधा बिल, शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना कि बहाली, किसानों की कर्ज माफी देने को लेकर वचन दिया है। युवा कांग्रेस समृद्धि कार्ड के माध्यम से इसे घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
योजना के शुभारंभ के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे, बहोरीबंद विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव, मुडवारा अध्यक्ष राहुल पटेरिया, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोहोमाद इसराइल, सोशल मीडिया समन्वयक शशांक गुप्ता, बृजेश यादव, आउटरीच विभाग अध्यक्ष सचिन गर्ग, पूर्व कालेज अध्यक्ष अजय खटिक, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश यादव, अनुराग दाहिया, रोहित भोजवानी, जिला महासचिव संदीप, आशीष पाली, अभय तिवारी, मोनू पटेल, आशू दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।