BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 8:28 pm
BIG NEWS : जम्बो कार्यकारिणी लिस्ट के साथ बढ़ रही दावेदारों की भी सूची, एक सीट पर 10 से ज्यादा उम्मीदवार, कैसे संतुष्ट करेगा प्रदेश नेतृत्व, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

नीमच। पहले जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान की आपत्ति के बाद आखिरकार जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने अपनी कार्यकारिणी की लिस्ट की घोषणा विगत दिनों कर दी। इस जंबो लिस्ट में सभी को संतुष्ट किया गया। जिले की तीनो विधानसभा के भावी उम्मीदवारों के चहेतों का विशेष ध्यान रखा गया। जिसके कारण लिस्ट इतनी बड़ी हो गई जैसे प्रदेश कार्यकरिणी की सूची हो। सूची में 224 पदाधिकारी बनाए गए है। जहां जिले के सभी नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। 

वहीं विधानसभा चुनाव की बात करें तो जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है, नीमच जिले में कांग्रेस से संभावित उम्मीदवारों की सूची भी जम्बो होती जा रही है। तीनों विधानसभा में दावेदारों को देखा जाए तो ये लगभग 30 से ज्यादा पहुँच जाएंगे। अब कांग्रेस पार्टी टिकिट तो एक को देगी लेकिन अभी से दावेदारी को लेकर हो रही नूरा कुश्ती भी बड़ी रोचक और दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस से हर भावी उम्मीदवार खुद मैदान में ऐसे उतरा है जैसे टिकिट फाइनल है। 

कांग्रेस में सबसे ज्यादा दावेदारों की बात करें तो जिले की मनासा विधानसभा सीट है। जहां उम्मीदवारी की पताका लेकर दौड़ने वाले ज्यादा नेता है। जावद विधानसभा में टिकिट मांगने वाले कांग्रेस नेता कम है। नीमच विधानसभा में दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त है। जब हर नेता टिकिट की होड़ में है तो फिर जब कांग्रेस टिकिट फाइनल करेगी तब उपजने वाले असंतोष से पार्टी कैसे निपटेगी यह भी देखने वाली बात होगी।         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE