BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 3:57 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म तो भोपाल में कांग्रेस नेताओं का मौन सत्याग्रह, पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी हुए शामिल, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर मौन सत्याग्रह किया।

सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए मौन धरने में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल हुए। धरने में शामिल हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा, राहुल गांधी पर कार्रवाई सरकार का तानाशाह रवैया है। राहुल गांधी कह चुके हैं कि वे किसी से डरते नहीं हैं, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते रहेंगे। अमित शाह के भोपाल के दौर पर कहा, डर दिखाई दे रहा है। बेचारे परेशान हैं। अगर काम किया होता तो 5 दौरे तो प्रधानमंत्री मोदी के हो गए। शाह भी कई बार आ चुके हैं। इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। भाजपा की हालत दयनीय स्थिति में है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक हिना कावरे, रविंद्र सिंह तोमर, सुखदेव पांसे, विजयलक्ष्मी साधो, कल्पना वर्मा सहित तमाम विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE