BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 10:27 am
KHABAR : भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक, शाह के 'जीत के मंत्र' पर काम में जुटी बीजेपी, कोर कमेटी ने तैयार किया 'विजय संकल्प' अभियान का खाका, प्रदेश में निकाली जाएंगी यात्राएं, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए जीत के मंत्र पर मध्यप्रदेश बीजेपी ने काम शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें 'विजय संकल्प' अभियान का खाका तैयार किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में यात्राएं निकालेगी। इसका स्वरूप जल्द ही सामने आएगा।

वीडी शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के कैंपेन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो टास्क दिए हैं। उन पर अमल शुरू कर दिया गया है। इसी से जुड़े मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गई। वीडी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को 100 फीसदी चुनावी मोड में आने को कहा गया है। बैठक में चुनावी कैलेंडर पर भी चर्चा की गई।

अमित शाह ने मंगलवार रात प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर काम में तेजी लाने और संगठन में कसावट लाने की नसीहत दी। शाह की नसीहत के बाद से ही प्रदेश का भाजपा संगठन एक्टिव हो गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
प्रदेशभर में यात्राएं निकालेगी बीजेपी

एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव के पहले निकाली गई जन आर्शीवाद यात्रा की तर्ज पर इस बार भी यात्राएं निकाली जाएंगी। हालांकि वीडी शर्मा ने यात्राओं की तारीखों और रूट का खुलासा नहीं किया। कोर कमेटी की बैठक में सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर समेत कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक करीब तीन घंटे तक चली।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सीएम शिवराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कर्नाटक के जीरो वॉट के बल्ब को कांग्रेस रोशनी समझ रही

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में जो जीरो वॉट का बल्ब आ गया है, उसे लग रहा कि कितनी रोशनी हो गई। वैसे, यह भ्रम उनका है, जो बना रहना चाहिए। भाजपा को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे लोगों से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं। गुजरात और उत्तरप्रदेश में देख लें। कुछ दिन बाद मध्यप्रदेश को भी याद कर लेना। 64 हजार बूथों पर हमारे प्रहरी तैयार खड़े हैं।

कमलनाथ का टाइगर वाला बयान गैर जिम्मेदाराना

वीडी शर्मा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के चीता को लेकर दिए बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बोलना दुर्भाग्य जनक है। जिम्मेदार व्यक्ति का यह वक्तव्य देना कि ‘सब के सब मरेंगे’ क्या यह जिम्मेदार बयान है?

पार्टी कोर कमेटी की बैठक में सभी मंत्री और अन्य विधायक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE