BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 10:34 am
KHABAR : मंडलम, सेक्टर प्रभारियों की बैठक में कांग्रेस ने नीमच विधानसभा सहित जीरन व जावद में पदाधिकारियों को वितरित की निर्देशिका, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंडलम, सेक्टर व बीएलए से सीधा संपर्क किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंडलम, सेक्टर व बीएलए पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस से आई सामग्री का वितरण जिला संगठन मंत्री के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ की उपस्थिति में किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत नीमच जिले में जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल द्वारा नीमच विधानसभा सहित जीरन, जावद, क्षेत्रो में  विगत दो दिनों से वितरण अभियान चलाकर निर्देशिका वितरण की। 
जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नीमच विधानसभा 229 के जीरन ब्लॉक के मंडलम जीरन एवं हरवार मंडलम में मंडलम प्रभारी सेक्टर प्रभारी तथा बीएलए की बैठक का आयोजन किया गया तथा प्रदेश कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, वरिष्ठ नेता रामकरण मेरावत, राम प्रताप जाट एवं दोनों मंडलम के सभी लोग उपस्थित थे।  
 इसी तरह नीमच के शहर ब्लॉक कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले नीमच सिटी मंडलम एवं इंदिरा नगर मंडलम की सभी मंडलम और सेक्टर प्रभारी और बीएलए की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्हें प्रदेश कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई मार्गदर्शिका वितरित की गई साथ ही आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई । इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।
 इसी तरह जावद विधानसभा में मंगू सिंह जी के मार्गदर्शन में मंडलम सरवानिया महाराज एवं मोरवन के मंडलम सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ ग्रामीण नेताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई । अवसर पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आवंटित मार्गदर्शिका पुस्तक मंडलम, सेक्टर एवं बीएलए पदाधिकारियों को वितरित की गई एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी तरह दडोली मंडलम में मंडलम, सेक्टर प्रभारी एवम बीएलए की बैठक आयोजित हुई जीसमें प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई मार्गदर्शिका वितरण के साथ ही आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या ने मंडलम, सेक्टर प्रभारी  एवं बीएलए  उपस्थित रहे। दड़ौली  में आयोजित बैठक में वरिष्ठजनों के अलावा गांव के पूर्व सरपंच पूर्व विधायक पुत्र अशोक जी नागोरी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE