BREAKING NEWS
REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     मुरैना के उत्तमपुरा में खौफनाक हत्या, लूट की.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 11:26 am
KHABAR : आम आदमी पार्टी का मनासा ब्लाक का प्रशिक्षण संपन्न, आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए ग्राम कमेटी बनाए जाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर   

Share On:-

मनासा। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है ऐसे में सभी पार्टियां अपने दम खम पर जोर लगा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस बार मैदान में कांग्रेस बीजेपी का विकल्प बनकर जनता के बीच सुर्खियां बटोर रही है और मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। 
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि मनासा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार संघर्ष के 10 साल विपक्ष के रूप में पूरे किए हैं वही सत्ता में कांग्रेस बेठी और अपना मंतव्य पूरा कर अपने विधायक बीजेपी को बेच दिए। कांग्रेस पर भूलकर भी विश्वास ना करें क्योंकि यह एक बिकाऊ पार्टी है। इन 17 सालों में मध्य प्रदेश की जनता द्वारा विकल्प के रूप में कांग्रेस को चुना चाहे सत्ता के लिए विधायक पंचायत जनपद जिला पंचायत या नगर हो परंतु यहां पर भी कांग्रेस द्वारा आमजन द्वारा दिये मत बेच कर बीजेपी को बहुमूल्य बनाया तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों दिखावे के रूप में अलग-अलग है। परंतु दोनों की मंशा एक दोनों की मिलीभगत में जनता को लूटा जा रहा है। इन 70 सालों में इन दोनों पार्टियों ने जिस प्रकार से आप को इनके नेताओं ने लूटा है इस बार आप सभी आमजन की बारी है मौका है। इन दोनो पार्टी के नेताओं को लूट लो जो दे वह लेलो और वोट एक मौके रुप मे आम आदमी पार्टी को दे कर आप की सरकार बनाऐ। इस विधानसभा चुनाव की लड़ाई में एक तरफ नेता और दूसरी तरफ आमजन लड़ें और आमजन की जीत हो। इन दोनों पार्टियों में से कोई किसी के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं दोनों पार्टियों के नेताओं की नियत भी खराब है। इस बार दोनों पार्टियों का विकल्प आम आदमी पार्टी हर क्षेत्र में अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
इसी कड़ी में मनासा में जोगणिया माता मंदिर पर बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय कमेटी के आदेशानुसार पार्टी में जो पदाधिकारी पद लेकर बैठे हैं और कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे सभी पदाधिकारियों को एक मौका देकर सूचना दी जाएगी और फिर भी पार्टी के लिए समय निकालकर काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों को पदभार मुक्त किए जाएंगे। वहीं सभी खाली पदों पर नई नियुक्ति की जावेगी। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। वहीं केंद्रीय कमेटी के आदेशानुसार किया जा रहा हैं। केंद्रीय कमेटी की ओर से हर विधानसभा में पार्टी की योजना के बारे में हमारे मनासा विधानसभा में भी पेंपलेट भेजे हैं जो मनासा विधानसभा के सभी गांव में घर घर जाकर देना है। वहीं सभी ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सेक्टर प्रभारियों को अपने अपने गांव अपनी अपनी पंचायतों में ग्राम कमेटियां बनाने के निर्देश प्रारूप दिए हैं।
आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय कमेटी द्वारा आपकी विधानसभा में पेप्लेट पोस्टर्स व ग्राम कमेटी  वार्ड कमेटी प्रारूप का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आपको आपके गांव की ग्राम कमेटी नगर में वार्ड कमेटी बनाना अनिवार्य हैं। क्योंकि ग्राम कमेटी बिना रामराज्य स्वराज की स्थापना करना नामुमकिन है। पहले आप सभी अपने गांव में पर्चे बांटे। पर्चे बांटने के बाद जहां कहीं भी ऐसी बैठक व्यवस्था हो वहां पर सब को एकत्रित करें। वहां पर सर्वसम्मति से ग्राम कमेटी के सचिव नियुक्त करें और सभी ग्राम कमेटियां आपने अपने गांव में बैनर पोस्टर लगाएं। जिन ब्लॉक अध्यक्षों सेक्टर प्रभारियों के पास झंडे बैनर है वह सभी अपने अपने घरों पर झंडे लगाएं और अपने साथियों को गांव में झंडे लगवाने के लिए प्रेरित करें। हम चुनाव लड़ने नहीं आजादी की दूसरी लड़ाई स्वराज के लिए हर परिवार को स्वास्थ्य शिक्षा बिजली रोजगार विधायकों की एक से अधिक पेंशन बंद और सभी मूलभूत सरकारी योजना मैं आपके सरकारी कागज घर बैठे देने की गारंटी करती हैं। जिस प्रकार दिल्ली पंजाब में सभी योजनाएं समान रूप से सभी को मिलती है वैसे ही यहां पर भी दी जाएगी और मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद दिल्ली पंजाब मॉडल मध्यप्रदेश में भी लागू किया जाएगा। बैठक के पश्चात नीमच नाके से बस स्टैंड तक सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को दुकानदारों को पेंपलेट बांटे गए। बैठक में लोकसभा सहप्रभारी बालचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम मेघवाल, विधानसभा संगठन प्रभारी बाबूलाल दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पुरोहित, कार्यकर्ता बाबूलाल धनगर, मुकेश रावत, प्रकाश रावत, परमानंद मुकेश बसेर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE