शाजापुर। “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर” अभियान में आज कलेक्टर किशोर कन्याल एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर के वार्ड क्रमांक 22, 23 एवं 24 का निरीक्षण कर स्वच्छता का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर कन्याल ने वार्ड क्रमांक 22 धानमण्डी क्षेत्र की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने नगरपालिका के अधिकारी को सुअर को पकड़ने एवं सब्जी मण्डी स्थित नगरपालिका की दुकानों की नीलामी के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ को चीलर नदी की डीपीआर तैयार करने एवं पुरानी कचहरी के पास मल्टी पार्किंग बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जनसभा पति प्रेम यादव, स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत चौहान, पूर्व पार्षद बसंत जैन, पार्षद प्रतिनिधि लाला शर्मा एवं सीएमओ धीरज शर्मा भी उपस्थित थे।