चित्तौड़गढ। मेवाड़ विश्वविद्यालय के मास एंड मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के तत्वावधान में 11 जुलाई 2023 मंगलवार को सायं 4 बजे से मानविकी और सामाजिक विज्ञान क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए संभावनाएं विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक वंदना चुंडावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आलोक मिश्रा के जीवन व शिक्षा के बारे परिचय दिया। मेवाड़ विश्वविद्यालय की मानविकी व सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर (डॉ.) सोनिया सिंगला ने ऑनलाइन उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया गया और कहा कि मेवाड़ विश्वविद्यालय में मानविकी, सामाजिक विज्ञान व अन्य विषयों में विद्यार्थियों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध जिसमें विद्यार्थी अध्ययन कर अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा कर सकता है। आज के समय में इन विषयों की महत्वता दिनों दिन बढ़ती जा रही है और इन में रोजगार के अवसर भी बहुत हैं।
वेबिनार के मुख्य वक्ता मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आलोक मिश्रा ने मानविकी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू व अन्य विषयों में कॅरिअर की संभावनाओं के संबंध में अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय का चयन करते समय उन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे उसका भविष्य उज्जवल हो। उसे इस तरह के विषय चयन करने चाहिए, जोकि आने वाले समय में देश-दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हो और क्षेत्र में अधिक संभावनाएं हो। उन्होंने हिंदी उर्दू भाषा के अध्ययन के संबंध में बताया कि विद्यार्थी को अपनी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए उसका अच्छा ज्ञान होना चाहिए साथ ही इन विभिन्न प्रकार की भाषाओं में अध्ययन करने से भी अपने कॅरिअर को बेहतर बना सकता है।
कार्यक्रम अंत में विश्वविद्यालय की हिंदी विषय की विभागाध्यक्ष डॉ. शुभदा पाण्डे ने सभी ऑनलाइन उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वेबिनार के प्रतिभागियों द्वारा मानविकी व सामाजिक विज्ञान विषय में कॅरिअर, संभावनाओं और चुनौतियों के संबंध में भी प्रश्न भी पूछे गए जिनके समुचित उत्तर दिए गए। इस सेमीनार में मेवाड़ विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, फेकल्टी, विद्यार्थियों सहित देश के विभिन्न प्रान्तों से व्यक्तियों ने भाग लिया।