BREAKING NEWS
BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 12:36 pm
REPORT : कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने सहित दिए ये खास निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार शाजापुर जिले में आगामी विधानसभा-2023 को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर शाजापुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सभी थाना प्रभारी तथा डीएसबी के कर्मचारी एवं जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कन्याल ने सेक्टर अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र के भौतिक सत्यापन करने, सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर आने जाने का रूट चार्ट तैयार करने, मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे- रैम्प, फर्नीचर, टॉयलेट, लाईट, पेयजल आदि की व्यवस्था तथा सेक्टर क्षेत्र के मतदान केन्द्र में यदि मतदान केन्द्र पूर्व निर्वाचनों में क्रिटीकल मतदान केन्द्र रहा हो या मतदान केन्द्र का एरिया वल्नरेबल रहा हो या वर्तमान में हो तो उसके संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने 02 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के पश्चात 03 अगस्त से 10 अगस्त 2023 के मध्य मतदाता सूची का मतदान केन्द्र पर बीएलओ, राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट एवं मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बघेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर एवं शुजालपुर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन लेकर अपने सेक्टर की संपूर्ण जानकारी एवं प्राटोकॉल के तहत निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के निर्देश भी प्रदान किये गये। सेक्टर अधिकारियो को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स वी.पी. मीणा द्वारा प्रदान किया गया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE