शिवपुरी। आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर शिवपुरी कलेक्टर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। 11 जून 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए 15 सौ रुपए देने की बात कही थी। लेकिन उनके खातों में आधी राशि 750 रुपये आ रहे हैं। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि हमारी मांगें पूरी की जाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की रेखा मिश्रा और उमा परिहार ने संयुक्त रूप से नारा लगाते हुए कहा कि शिवराज भैया किधर गए, वादा करके मुकर गए। 5000 मैं दम नहीं, और 10,000 से कम नहीं। इस तरह की नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने यहां तक कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो फिर हम न्यायालय की शरण लेंगे।