मनासा। आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को सुबह 7 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा गजराज सिंह अहिरवार को दूरभाष पर सूचना मिली की रामपुरा में तालीम हुसैन मंसूरी के बारे में अजगर है। वन परीक्षेत्र अधिकारी रामपुरा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मनासा से रेस्क्यू दल बुलाया।
रेस्क्यू दल ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा जो कि लगभग 10 फीट लंबा व 30 किलो वजनी था, जो पूर्णत: स्वस्थ था। अजगर को अभ्यारण क्षेत्र में प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा गया।
रेस्क्यू टीम में परिक्षेत्र सहायक रामपुरा ओंकारलाल मुनिया, रेस्क्यू प्रभारी दुर्गाशंकर हाडा, वनपाल वनरक्षक गोपालपुरी गोस्वामी एवं चालक प्रेम सिंह गौड़ का सहयोग सराहनीय रहा।