शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 26150 संबल एवं कर्मकार मण्डल के श्रमिकों 583 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया।
शाजापुर जिले के 272 हितग्राहियों को 6.12 करोड़ रूपये की राशि का वितरण वन क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया गया है। समस्त जनपदों के अतिरिक्त एन.आई.सी. में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कन्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर, विभिन्न सरपंचगण तथा हितग्राही उपस्थिति थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।