BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 6:51 pm
NEWS : एनएसयूआई निम्बाहेड़ा द्वारा विश्वविद्यालय के जारी बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामो के पुनर मूल्यांकन हेतु परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा। महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसयुआई इकाई निम्बाहेडा ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीएससी द्वितीय वर्ष के परिणामों के पुनर मूल्यांकन को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। 
छात्रनेता दीपक धाकड़ ने बताया कि इस वर्ष मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बीएससी द्वितीय वर्ष परीक्षा के जो परिणाम जारी किए गए है उनमें सभी महाविद्यालयों मे भारी त्राुटियां देखने को मिल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं मे भारी रोष व्याप्त हो रहा है। बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में त्रुटीयां साफ नजर आ रही है जिनमें 80 प्रतिषत छात्रों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है। इस तरह के परीणामों से महाविद्यालय प्रशासन भी हेरान परेशान है साथ ही महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों मे भी भारी रोष है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि छात्रो के हित में बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों का जल्द से जल्द पुनर मुल्यांकन करवाया जाए। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की इस तर्क संगत व वाजिब मांग को नही माना गया तो प्रशासन को छात्र संगठन के उग्र प्रदर्शन को सामना करना पडेगा, जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।  
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, छात्रसंघ महासचिव अजयसिंह राजपुत, एनएसयूआई नगर उपाध्यक्ष राघव लड्ढा, छात्र नेता दीपक धाकड़, भवरसिंह राजपुत, राजेश चारण, आदित्य पहाड़िया, नवरतन प्रजापत, हेमन्त धाकड़, यश राज सिंह, राहुल धाकड़, अंकित आंजना, संग्राम अहिर, सूरज मीना, अलीशा नाज, सुमन कुमावत, आशा सुथार, अजय धाकड़, आशीष कुमावत, राहुल कुमावत, कान्हा पुष्करणा, रोहित धाकड, गौरव भदसोलिया, नारायण लाल जटिया, ललित रावल एवं किशन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE