मंदसौर। एमपी के मेहमान आईटीआई प्रवक्ता समाज कल्याण समिति के सदस्य भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और सूबे के मुखिया को सद्बुद्धि देने कि कामना करते हुए अपनी मांगों को लेकर भगवान पशुपतिनाथ जी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी अनुसार बताया गया कि मेहमान आईटीआई प्रवक्ता ने मौजूदा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग करीब 10 से 12 वर्षाे से आईटीआई सेक्टर में मेहमान प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं कई बार सरकार से गुहार लगाई मगर सरकार का ध्यान हमारी ओर गया हम लोगों को सरकार अजर अंदाज कर रही हैं जिस प्रकार से शिवराज सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और संविदा कर्मचारियों को फायदा पंहुचाया है उसी प्रकार हमारी भी तीन सूत्रीय मांगे हैं जिसमे हमारा 11 महीने का कार्यकाल समाप्त कर हमे भी स्थाई किया जाए हर बार सरकार द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता हैं सरकार के झूठे आश्वासनों से थक कर हम लोग आज भगवान पशुपतिनाथ जी की शरण में आए और भगवान को हमारी अवगत कराया और शिवराज सिंह चौहान को हमारी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए भगवान पशुपतिनाथ जी से प्रार्थना करी है कि जल्द हमे मांगे सीएम पूरी करे और हमे स्थाई किया जाए और भगवान पशुपतिनाथ जी को ज्ञापन सौंपा।