नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आज सीएम राइज स्कूल में मानव श्रंखला बनाकर अनोखे अंदाज में सिटिजन फीडबैक करने के लिए शहरवासियों को प्रेरित किया गया। नगर पालिका परिषद नीमच की सहयोगी संस्था वन क्लिक सॉल्यूशन और महाकाल आर्ट एकेडमी द्वारा सीएम राइस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मानव श्रंखला बनाई गई। जिसमें शहर वासियों को शहर के प्रति स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अपना सकारात्मक फीडबैक देने के लिए संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियांे को शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
मानव श्रंखला में स्कूल के प्राचार्य किशौर सिंह जैन, स्वास्थ अधिकारी श्याम टांकवाल, वन क्लिक सॉल्यूशन संस्था से कुलदीप चौहान, अभिषेक परमार, राजा जैन, पूनम धाकड़, वैशाली प्रजापति और महाकाल आर्ट एकेडमी से मीनाक्षी यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नीमच शहरवासियों से भी अपील गई कि अपना बहुमूल्य फीडबैक दी गई लिंक पर जाकर क्लिक करें, जिससे कि शहर को स्वच्छता रैंकिंग में ज्यादा से ज्यादा नंबर मिले।