मन्दसौर। नगर पालिका परिषद के सीएमओ सुधीर कुमार सिंह मय अमले के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जहां महिलाओं ने कार्रवाई का जमकर विरोध। नगर पालिका को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के जनता कालोनी मित्र वात्यस्ल्या के पीछे अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है और मकान बनाने के लिए ईट रेत अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री एकत्र कर रहा है और शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा हैं जिस पर नगर पालिका परिषद की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बात कर समझाइश दी गई कि यह भूमि शासकीय है इस बीच महिलाओं और नपा सीएमओ के बीच कहा सुनी भी हुई जिसके बाद नपा कर्मचारियों ने उस भूमि के चारों ओर तार फेंसिंग कर अवैध अतिक्रमण से भूमि को नपा के कब्जे में लिया। वहा के निवासी नसिंग बानो ने मीडिया को बताया कि हमारा इस जगह पर कच्चा मकान बना हुआ था 2018 में प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत हमे पक्का मकान बनाने के लिए पात्रता सूची में शामिल कर राशि भी मिल चुकी हैं जगह होने के बावजूद नगरपालिका वालों ने हमारी जगह को सरकारी घोषित कर तार फेंसिंग कर दी है और हमसे कहा जा रहा है कि आप मकान नहीं बना सकते तो सरकार के प्रधानमंत्री आवास के पैसे वापस जमा करा दीजिए हम लोग यहां पर 45 वर्षों से निवास कर रहे हैं इस जगह को हम नहीं छोड़ सकते यहां का हमारे पास नगर पालिका द्वारा बनाया गया पट्टा मौजूद है और शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा भी कर रखी है कि जो जहां पर है वह जगह उनकी हैं उस जगह पर उसका स्थाई हक है अगर हमें इस जगह से हटाया गया तो हम लोग जहर पीकर हमारी जान दे देंगे। गरीबों को उनकी ही जगह से हटाया जा रहा हैं।