जावद। नगर का सुप्रसिद्ध गणपति मंदिर परिसर पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, सुशील काबरा समाजसेवी सुधीर सेन के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के तत्वावधान में निकाली गई 16 दिवसीय बर्फानी अमरनाथ यात्रा का सुकुशल वापिस लौटने पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, आरसी बारबर, मंजू सेन सहित 60 से अधिक यात्रियो ने बस द्वारा सांवलिया सेठ, नाथद्वारा, चारभुजाजी, परसराम महादेव, बाबा रामदेवजी, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, जलियांवाला बाग, बाघा बार्डर, जम्मू, कटरा, वैष्णो देवी माताजी, श्रीनगर, बर्फानी बाबा अमरनाथ, कुरुक्षेत्र, सालासर बालाजी, खाटु श्यामजी, पुष्करजी सहित आदि तीर्थ धाम की यात्रा सुमंगलमय होने पर वापिस लौटने पर केसरीया दुपट्टा ओढाकर, स्वल्पाहार कराकर स्वागत सम्मान किया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहां कि सनातन धर्म की फताका फहराने के लिए तीर्थ यात्रा पर जाने वाले और वापिस लौटकर आने वाले यात्रियो का स्वागत, सम्मान करना चाहिए, जिससे सभी का हौसला अफजाई हो, ताकी सनातन धर्म बरकरार हो। इस मौके पर नगरवासी मौजूद थे। आभार अशोक सोनी ने माना।