BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 2:46 pm
BIG NEWS : सिंगोली क्षेत्र में मालादेवी से शुरू हुई कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान रही मौजूद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। क्षैत्र में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा रविवार शाम मालादेवी से शुरू हुई, इस मौके पर नीमच जिला प्रभारी नूरी खान और अध्यक्ष अनिल चौरसिया भी मौजूद रहे।
रविवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार नीमच जिला कांग्रेस द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार और सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए किसान न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है।
इस दौरान क्षैत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता, संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता पद यात्रा करते हुए अपने अपने क्षैत्र के प्रत्येक गांव, मजरे और टोलों तक जायेंगे, जहां आम मतदाताओं के बीच किसानों के साथ हो रहे अन्याय, और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलेंगे, जबकि पदयात्रा के दौरान नागरिकों द्वारा बताई जाने वाली सार्वजनिक जन समस्या हल करवाने के लिए भी यथासंभव कार्य करेंगे। जावद विधानसभा क्षैत्र में इसकी शुरुआत रविवार शाम 5 बजे मालादेवी से हुई जो प्रथम पड़ाव के रूप में देर शाम साढ़े सात बजे माता का खेड़ा में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान गांव लालगंज और माता का खेड़ा में किसानों ने यात्रा में शामिल सभी नेताओं और पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान नेताओं ने क्षैत्र के किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बात करते हुए क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा तथा सरकार के विकास के दावों को झूठा बताया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा निजी और सार्वजनिक कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया जिसे यात्रा में शामिल नेताओं ने चिन्हित करते हुए न्याय दिलाने की बात कही।
यात्रा में मुख्यतः कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, राजकुमार अहीर, प्रकाश जैन राका, बालकिशन धाकड़, सुरेश शर्मा, पंकज तिवारी के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी, पप्पू बना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, सहित अन्य पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE