BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 11:41 am
KHABAR : पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने सीएम को बताया झूठ की मशीन, भाजपा देश को धर्म के आधार पर कर रही विभाजित, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। उपभोक्ता उत्थान संगठन,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाषण और घोषणा करने वाली मशीन’ बताया है।उन्होंने बीजेपी पर देश को धर्म के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया है। श्री शुक्ला काफी हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश, बेरोजगार युवाओं और किसानों को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज जी एक घोषणा मशीन हैं, न केवल घोषणा करने वाली मशीन हैं, बल्कि वे बहुत बोलते भी हैं. वह 'भाषण' करने वाली और झूठ बोलने वाली मशीन भी हैं।उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने 18 साल राज्य में शासन किया, लेकिन उसके नेता यह नहीं बता रहे कि इस दौरान उन्होंने क्या किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, ‘अब वे विकास यात्रा निकाल रहे हैं. यह विकास यात्रा नहीं, बल्कि निकास यात्रा है।  
 
उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर राम गमन पथ का निर्माण होगा। श्री शुक्ला राम गमन पथ मार्ग समिति के संयोजक रह चुके हैं। उन्होंने चित्रकूट से अमरकंटक तक यात्रा भी निकाली थी। एक बार फिर इस इस यात्रा को निकालने की तैयारी कर चुके हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री शुक्ला ने कहां की मुख्यमंत्री चौहान अपने 18 साल के शासन का हिसाब नहीं दे रहे हैं,कांग्रेस नेता ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ किए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश महिला अत्याचार, अनुसूचित जाति जनजाति के साथ अत्याचार में देश में सबसे आगे है। नौजवान उच्च शिक्षित होने के बाद भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। विद्युत विभाग की मनमानी से हर कोई परेशान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE